अभियान चलाकर चार बाल श्रमिकों को किया गया चिह्नित
इटावा औरैया, जुलाई 8 -- इटावा। सदर तहसील में श्रम विभाग की ओर से बाल श्रमिकों को लेकर अभियान चलाया गया। इस अभियान में चार बाल श्रमिकों को चिन्हित किया गया। यह अभियान अभी जारी रहेगा। प्रमुख सचिव श्रम और जिलाधिकारी के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में हॉटस्पॉट रेलवे स्टेशन परिसर, रोडवेज बस स्टैंड, कबाड़ी मार्केट व कुछ अन्य स्थानों पर चेकिंग की गई। इसमें 4 बाल श्रमिकों को चिन्हित किया गया। यह अभियान 31 अगस्त तक चलाया जाएगा। शासन की मंशा है कि 31 दिसंबर तक सभी आकांक्षी जनपदों को बाल श्रम से मुक्त जनपद बनाया जाए । इन आकांक्षी जनपदों में इटावा जिला भी शामिल है । श्रम परिवर्तन अधिकारी अतुल कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार सदर प्रेरणा शिवहरे, मोहम्मद मुजीब, रफीक अहमद की टीम ने यह अभियान चलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.