सासाराम, मार्च 11 -- सासाराम। परिवहन विभाग की टीम ने पुरानी जीटी रोड पर समाहरणालय गेट से लेकर पोस्ट ऑफिस चौक तक अभियान चलाकर वाहनों की जांच की। ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को भी चेतावनी दी गई। मंगलवार की देर शाम सड़क से गुजर रहे डीजे को भी पकड़ा गया। जिस पर जुर्माना लगाया गया। मोटरयान निरीक्षक कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि विभिन्न वाहनों से करीब 29 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। बताया कि प्रतिदिन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इसलिए गाड़ी की कागजात को दुरूस्त रखना होगा। वर्ना जुर्माना भरने के लिए तैयार रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.