पाकुड़, जून 26 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने एवं उनके विद्यालय नामांकन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पाकुड़िया प्रखंड में 15 जून से 25 जून 2026 तक विशेष नामांकन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों, शिक्षकों, विद्यालय प्रबंधन समिति, माता समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों के बीच व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान बच्चों के शिक्षा के अधिकार, समावेशी शिक्षा के महत्व तथा सरकार द्वारा उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही प्रचार-प्रसार, डिजिटल जागरूकता एवं जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से अधिक से अधिक दिव्यांग बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का प्रयास किया गया। विद्यालयों एवं गांवों का भ्रमण कर दिव्यांग बच्चों की पहचान की गई तथा उनका नामांकन ...