रांची, जुलाई 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, झारखंड प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता सह रांची जिला अध्यक्ष शैलेश सिन्हा ने रविवार को पिस्का मोड़, देवी मंडप रोड और सरोवर नगर क्षेत्र में मतदाताओं को जागरूक किया। उन्होंने लोगों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन एवं अन्य आवश्यक कार्य समय पर कराने के लिए प्रेरित किया। शैलेश सिन्हा ने कहा कि अभियान के दौरान कई बूथों पर राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अपेक्षित नहीं रही। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्षों से आग्रह किया कि वे स्वयं बूथों का निरीक्षण करें। सुनिश्चित करें कि उनके कार्यकर्ता मतदाता जागरुकता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: कांग्रेस पार्टी के जिला प्रभारी ने किया विशेष ...