अभियान को लेकर जिला पुलिस सम्मानित
मोतिहारी, अगस्त 1 -- मोतिहारी। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा चलाए गए ऑपरेशन के तहत ऑर्केस्ट्रा से नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित मुक्त कराने के अभियान में जिले ने पूरे बिहार में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस कार्य के लिए विश्व मानव व्यापार दिवस के अवसर पर जिला पुलिस को सम्मानित किया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक कमजोर वर्ग द्वारा मोतिहारी के पुलिस के एएचटीयू प्रभारी सर्वेंद्र कुमार सिन्हा एवं सब-इंस्पेक्टर नवल किशोर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में एएचटीयू टीम की इस लगातार कार्रवाई से मानव तस्करों और ऑर्केस्ट्रा संचालकों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस प्रशासन द्वारा नाबालिग लड़कियों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाकर उन्हें नया जीवन देने के इस प्रयास को राज्य स्तर पर काफी सराहा गया है। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.