सीवान, जून 18 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद राजमार्गों से अतिक्रमण व अवैध पार्किंग हटाने का अभियान शुरू किया गया था। अभियान के दौरान पंद्रह दिनों में सभी जगह से अतिक्रमण व अवैध पार्किंग हटाना तय हुआ था। उस अभियान के शुरू हुए पंद्रह दिन बीत गए हैं, लेकिन राजमार्गों के किनारे अतिक्रमण की स्थिति पहले जैसी ही दिख रही है। यह भी पढ़ें- बाबुनिया मोड़ पर जाम से राहगीर परेशान।अवैध पार्किंग का असर जिला मुख्यालय में अवैध पार्किंग व अतिक्रमण के कारण जाम लगाना जारी है। आए दिन सड़क दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। बहरहाल, जिले के राजमार्गों व प्रमुख सड़कों से अतिक्रमण व अवैध पार्किंग हटाने के पंद्रह दिन बाद भी हालात में कुछ ज्यादा सुधार होता नहीं दिख रहा है। विभागीय दावों से इतर सड़कों पर दुकानों का विस्तार, अवैध ढाबे व अनिय...