फरीदाबाद, फरवरी 27 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। लावारिस पशुओं को सड़कों से हटाकर गोशाला भेजने के लिए नगर निगम प्रशासन कई बार अभियान चला चुका है, लेकिन अभी तक स्मार्ट सिटी लावारिश पशुओं से मुक्त नहीं हुआ है। इससे शहर के लोगों की जान पर लावारिस पशुओं से हर समय खतरा बना रहता है। शहर की सड़कों पर एक अनुमान के अनुसार करीब 10 हजार पशु सड़कों पर टहल रहे हैं। सड़कों पर लावारिस पशुओं के घूमने की प्रमुख वजह शहर में गोशालाओं की संख्या का कम होना है। निगम प्रशासन के पास तीन गोशालाएं हैं। इनमें गोपाल गोशाला, मवई, और ऊंचा गांव में चल रहीं गोशालाएं शामिल हैं। इन गोशालाओं में शामिल गोपाल गोशाला को हर महीने चार लाख रुपये, मवई गोशाला को 10 लाख रुपये दिए जा रहे हैं। इसके अलावा जिले में नीमका, भूपानी, तिगांव, नवादा, मोहना, मंझावली, फज्जूपुर और मोठूका में भी गो...