बरेली, जून 8 -- पांच दिन के अभियान के दौरान पुलिस ने 301 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी वांछित चल रहे थे और कोर्ट ने इनके गैर जमानती वारंट जारी किए थे। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि यह अभियान दो-छह जून के बीच पूरे जनपद में चलाया गया था। सीओ को इसकी निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई थीं, जिसमें कुल 301 वारंटी गिरफ्तार हुए हैं। इनमें सर्वाधिक 41 वारंटी बारादरी थाने में गिरफ्तार किए गए हैं। इसके बाद नवाबगंज में 24, आंवला में 22, सुभाषनगर में 20, किला व हाफिजगंज में 19-19, भुता में 16, कैंट व सीबीगंज में 14-14, इज्जतनगर में 13 और मीरगंज में 12 वारंटी गिरफ्तार किए गए। यह भी पढ़ें- अभियान के दौरान 301 वारंटी गिरफ्तार सबसे कम कार्रवाई महिला थाना और शेरगढ़ में हुई, जहां सिर्फ एक-एक वारंटी गिरफ्तार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...