सीवान, मार्च 7 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले की विभिन्न थानों की पुलिस ने पिछले 24 घंटे में विशेष अभियान चलाकर 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 25 वारंट व 3 कुर्की का निष्पादन भी किया गया। पुलिस के अनुसार शराब कांड में 11 आरोपियों, हत्या के प्रयास मामले में 2, पॉक्सो एक्ट में 1, एनडीपीएस एक्ट में 1, वारंट मामलों में 6, धोखाधड़ी में 3 व चोरी के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने 30 लीटर देसी शराब व 5.625 लीटर विदेशी शराब भी बरामद की है। इसके अलावा 2 बाइकें, 1 ट्रक, 2 मोबाइल फोन, 1 रिंग व 3 रिंग लगे टायर भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 17 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध नियंत्रण के लिए आगे भी विशेष अभियान जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.