प्रयागराज, अक्टूबर 3 -- प्रयागराज। गांधी जयंती के अवसर पर कलक्ट्रेट परिसर में स्वच्छता भारत मिशन के तहत वृहद अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अगुवाई में सभी अधिकारी व कर्मचारी जुटे। इस दौरान सभी अनुभागों में सफाई अभियान चला और अफसरों ने खुद भी श्रमदान दिया। इसके बाद शपथ दिलाई गई। सभी ने प्रतिदिन दफ्तर और घर में सफाई करने की शपथ ली और आम नागरिकों को इसके लिए प्रेरित करने के संकल्प को दोहराया। इसके साथ ही सभी ब्लॉकों में भी स्वच्छता का अभियान चला। कई कार्यक्रमों में जन प्रतिनिधि खुद शामिल हुए और अभियान में आम नागरिकों ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...