भागलपुर, जून 25 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बुधवार को महेशामुंडा युवा क्लब के सौजन्य से मध्य विद्यालय महेशामुंडा (हिंदी) परिसर में पौधरोपण एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्लब अध्यक्ष हिमांशु कुमार के नेतृत्व में कुल 101 पौधे लगाए गए। साथ ही खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कहलगांव ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अभिषेक पाठक ने विद्यार्थियों और ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। यह भी पढ़ें- एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...