मुरादाबाद, जून 10 -- नगरायुक्त दिव्यांशु पटेल के निर्देश पर बुधवार को अवैध पोस्टर व होर्डिंग्स के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान पीएमएस स्कूल, टीडीआई सिटी, नवीन नगर, कंपनी बाग, कांठ रोड पर अवैध तरीके से लगाए गए पोस्टर व बैनरों को हटाने की कार्रवाई की गई। नगरायुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि अवैध पोस्टर व बैनरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...