इटावा औरैया, अप्रैल 21 -- ऊसराहार। ताखा तहसील क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय कठौतिया में स्वास्थ्य विभाग ने टीडी अभियान के तहत बच्चों का टीकाकरण किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य टिटनेस और डिप्थीरिया जैसी गंभीर एवं जानलेवा बीमारियों से बच्चों को सुरक्षित रखना है। स्वास्थ्य टीम ने विद्यालय पहुंचकर कक्षा 4 व 5 में लगभग 10 वर्ष तक की आयु के 50 बच्चों को टीके लगाए। टीकाकरण कार्यक्रम के दौरान बच्चों को जागरूक भी किया गया और उन्हें बताया गया कि समय पर टीकाकरण से कई खतरनाक बीमारियों से बचाव संभव है। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी जितेंद्र शर्मा, एएनएम मोनालिका, मधु सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। यह भी पढ़ें- विशेष अभियान में छूटे बच्चों को लगेगा गलाघोंटू और काली खांसी का टीका प्रधानाचार्य राधाकृष्ण ने बताया कि बच्चों का नियमित टीकाकरण ब...