बांदा, दिसम्बर 19 -- बांदा। संवाददाता मुख्य विकास अधिकारी ने विभागाध्यक्षों को पत्र भेजा है। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि जिले में जिन विभागों ने इस साल पौधों का रोपण किया है। वह विभाग पौधों की सिंचाई का इंतजाम कर पाले से बचाने पर ध्यान दें। सभी विभागों के द्वारा लगाए पौधों का जिला प्रशासन द्वारा तय टीम ऑडिट कर सकती है। जिलाधिकारी ने अभियान चलाकर जुलाई व अगस्त माह में इस साल जिले में 23 विभागों की मदद से लगभग 32 लाख पौधों का रोपण कराया है। सबसे खास बात यह है कि सर्दी की शुरुआत के साथ सड़कों पर घना कोहरा छा रहा है। वन विभाग के द्वारा पौधों की सिंचाई की जा रही है। वहीं जिले के अन्य विभाग भी पौधों को पाले से बचाने पर ध्यान देने के निर्देश बीते दिनों हुयी जिला स्तरीय बैठक में दिए जा चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...