कटिहार, मई 28 -- कटिहार, एक संवाददाता जिलेभर में चलाए गए विशेष अभियान के तहत 27 मई को बड़ी कार्रवाई करते हुए 53 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि विभिन्न कांडों और वारंट मामलों में लगातार छापेमारी अभियान चलाया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में 19 आरोपी अलग-अलग कांडों से जुड़े हैं, जबकि 32 वारंटी को गिरफ्तार किया गया। इनमें दो गैर-जमानती वारंट और 32 जमानती वारंट के आरोपी शामिल हैं। शराब से जुड़े मामलों में नौ लोगों को पकड़ा गया, जबकि अपहरण मामले में एक और एनडीपीएस एक्ट के तहत दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 15 लीटर देसी शराब बरामद की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...