रामगढ़, जुलाई 30 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। समाहरणालय सभागार में गुरुवार को उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार सह समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिले में अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण करने तथा कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन पर चर्चा की गई। बैठक में जिला युवा अधिकारी ने मेरा युवा भारत पोर्टल, युवाओं के पंजीकरण की प्रक्रिया तथा विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के प्लस टू विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में नोडल पदाधिकारी और परिसर प्रतिनिधि नामित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को अभियान से जोड़ा जा सके। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: जिला समन्वय समिति की बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा उपायुक्त ने जिला शिक्षा पद...