चंदौली, अप्रैल 13 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में गेहूं खरीद के आड़े आ रहा बोरों का संकट अब दूर हो जाएगा। इसके लिए तहसीलवार कोटे की दुकानों से खाली बोरे केंद्रों पर पहुंचने लगे हैं। सकलडीहा के एक कोटेदार ने क्रय केंद्र प्रभारी विजय कुमार गुप्ता को खाली बोरे उपलब्ध कराए। इस पहल से अब किसानों को उपज बेचने में सहूलियत होगी। क्रय केंद्रों पर बोरों की उपलब्धता न होने के कारण किसान अपनी उपज नहीं बेच पा रहे थे और केंद्रों के चक्कर लगाने को मजबूर थे। बोरों के अभाव में जिले के 69 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद प्रभावित थी। 'हिन्दुस्तान' ने किसानों की इस समस्या को प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और रविवार से केंद्रों पर बोरों की खेप पहुंचने लगी। इसी क्रम में, सकलडीहा की कोटे की दुकान से क्रय केंद्र प्रभारी विजय कुमार गुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.