दरभंगा, मई 10 -- बैद्यनाथ झा बैजू,दरभंगा। गुंजन एजुकेशनल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से गत शुक्रवार की रात सामाजिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद व उपहार देकर विदाई दी गई। ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ, बिहार के प्रदेश सह संयोजक डॉ. मृदुल कुमार शुक्ला ने नव दंपती को आवश्यक घरेलू सामग्री भेंट करते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने यह भी घोषणा की कि भविष्य में संतान प्राप्ति के समय होने वाले सभी चिकित्सा खर्च ट्रस्ट की ओर से वहन किए जाएंगे। डॉ. शुक्ला ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही इस अभियान का उद्देश्य है। उन्होंने एक जोड़े से शुरू हुए इस सामाजिक अभियान को आगे बढ़ाकर 101 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराने का संकल्प भी लिया।कार्यक्रम में बाराती, सराती एव...