गुड़गांव, जनवरी 12 -- गुरुग्राम। आयुष विभाग और हरियाणा योग आयोग के माध्यम से जिले में सोमवार से सूर्य नमस्कार अभियान-2026 की शुरुआत हुई। अभियान का शुभारंभ व्यायामशाला, आयुष ग्राम ख्वासपुर से किया गया। यह अभियान स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर शुरू हुआ है और पूरे एक महीने तक जिले भर में चलेगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य रितु यादव रहीं। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की बड़ी ताकत है। अगर इसे रोजमर्रा की जिंदगी में अपनाया जाए तो कई बीमारियों से बचा जा सकता है। मुख्य अतिथि का स्वागत जिला आयुष अधिकारी डॉ. मंजू कुमारी ने पौधा भेंट कर किया। उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। डॉ. मंजू कुमारी ने बताया कि यह अभियान जिले के गांवों, स्कूलों, कॉलेजों और ...