कटिहार, फरवरी 27 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 25 में नालों का हाल बदहाल है l 10 वर्ष पूर्व बने नाले पर अब तक ढक्कन नहीं लगाया गया है l हालांकि ढक्कन लगाने के लिए प्राक्कलन तैयार होने की बात स्थानीय पार्षद द्वारा कही जा रही है l एक माह के भीतर खुले नाले पर स्लैब लगा दिए जाने का दावा किया जा रहा है l नाला खुला रहने से जहां दुर्घटना की आशंका बनी रहती है l वहीं गंदगी और नाले का गन्दा पानी सड़क पर बहने के कारण लोगों को परेशानी होती है l स्थानीय निवासी सूरज शर्मा, विजय साह, पवन, शम्भू, रिंकू मिश्रा, संतोष आदि ने कहा कि प्राक्कलन तैयार होने के बाद भी निगम की उदासीनता से अब तक खुले नाले पर ढक्कन नहीं लगाया जा सका है l इस वार्ड में राम पाड़ा का कुछ हिस्सा, प्रभात नगर, मिस्त्री टोला मोहल्ला आता है l प्रभात नगर में जल ज...