खगडि़या, मई 1 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान टीम महेशखूंट में सरकारी बस स्टैंड चालू नहीं किया गया तो जनांदोलन किया जाएगा। यह बातें गुरुवार को क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने कही। लोगों ने कहा कि महेशखूंट में एनएच किनारे पांच एकड़ जमीन में तीन करोड़ की लागत से सरकारी बस स्टैंड का निर्माण कराया गया, ताकि चौराहे पर जाम नहीं लगे। पर, विभागीय अधिकारियों की उदासीनता से बस स्टैंड जर्जर हो चुका है। उत्तर बिहार को जोड़ने वाले एनएच-31 व रेलवे स्टेशन के बीच अवस्थित रहने से सैकड़ों लोगो को आवागमन में सुविधा होती थी।
बस स्टैंड की स्थिति लेकिन प्रशासन की अनदेखी से बदहाल है। इस बस स्टैंड में अब गाड़ी नहीं लगती है। सभी वाहनों को एनएच पर ही बेरोकटोक लगाया जा रहा है। जिसके कारण महेशखूंट चौराहे पर हमेशा जाम लगा रहता है। महेशखूंट चौक से भी काफी संख्या में लोग यात्रा करते है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.