गाज़ियाबाद, फरवरी 18 -- -डायल एंड सेव 1930 अभियान के तहत पुलिस ने एक लाख 28 हजार 943 लोगों के मोबाइलों में हेल्पलाइन नंबर 1930 दर्ज कराया -सर्वाधिक ग्रामीण जोन में साढ़े 63 हजार लोग जागरूक किए, पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले थाना प्रभारी ग्रामीण जोन के गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर ठगी से बचाने के उद्देश्य से चलाए गए दो दिवसीय 'डायल एंड सेव 1930' अभियान के तहत पुलिस ने तीनों जोन में एक लाख 28 हजार 943 लोगों को साइबर अपराध के खतरों से अवगत कराया गया। सभी के मोबाइल में साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 भी सुरक्षित कराया गया। अकेले ग्रामीण जोन पुलिस ने साढ़े 63 हजार लोगों को जागरूक किया। एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने बताया कि 'डायल एंड सेव 1930' अभियान 16 फरवरी को सुबह 11 बजे शुरू होकर 17 फरवरी की शाम सवा छह बजे तक चला। इस दौरान पु...