सुल्तानपुर, फरवरी 24 -- सुलतानपुर। जल निगम ग्रामीण के अधिशाषी अभियंता संतोष कुमार हत्याकांड में मंगलवार को एससी - एसटी कोर्ट में गवाह नहीं आने से सुनवाई छह मार्च के लिए टल गई है। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा ने बताया कि न्यायाधीश राकेश पाण्डेय ने मामले में पूर्व कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी को गवाही में तलब किया है। 17 अगस्त 2024 को शहर के बिनोवापुरी मोहल्ले में धारदार हथियार से मारकर हुई हत्या में आरोपी सहायक अभियन्ता अमित कुमार शाह और उसका सहयोगी प्रदीप राम जेल में बन्द हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.