रांची, मार्च 1 -- रांची, संवाददाता। झारखंड अभियंत्रण सेवा संघ द्वारा होली मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ एकलव्य बैंक्वेट, रांची में आयोजित किया गया। इस अवसर पर संघ के सदस्यों एवं उनके परिवारजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में आपसी सौहार्द, एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया तथा रंगों के इस पावन पर्व को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। समारोह की विशेष आकर्षण रहे अर्फ़िन राणा, जिन्होंने अपनी मधुर एवं ऊर्जावान प्रस्तुति से उपस्थित सभी अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके गीतों पर दर्शक झूम उठे और पूरा वातावरण संगीत व रंगों की उमंग से सराबोर हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.