लखनऊ, अप्रैल 4 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक 12 को होगी। संगठन के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान और महासचिव जितेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि हाईडिल फील्ड हॉस्टल में होने वाली इस बैठक में अभियंताओं पर हुई उत्पीड़नात्मक कार्रवाई समाप्त करवाने और आंदोलन के कार्यक्रमों पर चर्चा होगी। इसके अलावा पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम का प्रस्तावित निजीकरण रद्द करवाने पर बातचीत होगी। इसके अतिरिक्त अभियंताओं पर हो रहीं अन्य कार्रवाइयों पर भी बात होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...