लखनऊ, जनवरी 28 -- पुरानी जेल रोड स्थित लोक निर्माण विभाग की टाइप-3 कॉलोनी में अभियन्ता कल्याण समिति ने 42वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख अभियन्ता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष अशोक कुमार द्विवेदी थे। विशिष्ट अतिथियों में डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के अध्यक्ष एचएन मिश्र और डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष एनडी द्विवेदी सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता विजय कुमार तिवारी और संचालन कुलदीप कुमार यादव ने किया। इस दौरान बच्चों और स्थानीय निवासियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। समिति ने कॉलोनी की समस्याओं से प्रमुख अभियंता को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर दिवाकर राय, सुनील श्रीवास...