कन्नौज, मार्च 13 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के गांव नगला दुर्गा स्थित बाबा वीरेश्वर महाराज मठिया वाले मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में पंचम दिवस पर भगवान राम और भगवान कृष्ण के जन्म प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा व्यास आचार्य सिंधु कुमार दुबे ने जैसे ही प्रभु के जन्म का प्रसंग सुनाया, पंडाल जय-जयकार से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भगवान के अवतरण की खुशी मनाई। आचार्य ने प्रवचन में कहा कि अहंकार भगवान का भक्षण है और अभिमान त्याग कर ही प्रभु की प्राप्ति संभव है। जब तक व्यक्ति अपने अहम का त्याग नहीं करता, तब तक ईश्वर की कृपा नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को सोच-समझकर बोलना चाहिए, जिससे किसी को कष्ट न पहुंचे, क्योंकि कण-कण में भगवान का वास है। उन्होंने बताया कि श्रीराम का नाम एक बार लेने से भगवान विष्ण...