भागलपुर, मार्च 29 -- भागलपुर। सरकारी विद्यालयों में 30 मार्च को अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। संगोष्ठी के दौरान ही कक्षा एक से आठ तक की वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। संगोष्ठी में ज्यादा से ज्यादा अभिभावकों की भागीदारी को लेकर जिला शिक्षा कार्यालय ने सभी स्कूलों को इसके प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया है। इस बार आयोजित संगोष्ठी की थीम प्रवेश से प्रगति तक विद्यालय और अभिभावक साथ-साथ हैं। संगोष्ठी के दौरान छात्रों के अंकपत्र सह प्रगति रिपोर्ट भी जारी की जाएगी। साथ ही छात्रों को अगली कक्षा में प्रोन्नत किया जाएगा। वहीं अभिभावकों को बताया जाएगा कि वार्षिक परीक्षा में कम अंक आने के क्या कारण हैं। अगली कक्षा में इसमें कैसे सुधार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...