बेगुसराय, मई 9 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड के विभिन्न प्राथमिक एवं प्रारंभिक विद्यालयों में शनिवार को "हमारा बच्चा, हमारी जिम्मेदारी" थीम पर आधारित अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालयों में बच्चों की शिक्षा, नियमित उपस्थिति, मानसिक स्वास्थ्य तथा सर्वांगीण विकास को लेकर शिक्षकों और अभिभावकों के बीच विस्तृत चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- 'हमारा बच्चा, हमारी जिम्मेदारी' थीम पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजितसंगोष्ठी में भागीदारी मध्य विद्यालय नावकोठी, पहसारा बभनगामा, महेशवाड़ा, छतौना, रजाकपुर, समसा, ररिऔना, कन्या मध्य विद्यालय नावकोठी, पहसारा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकमुजफ्फर, हसनपुर बागर, सैदपुर विष्णुपुर, बगरस विष्णुपुर, गम्हरिया सहित अन्य विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया। ...