खगडि़या, मार्च 31 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले के प्रारंभिक स्कूलों में सोमवार को अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी में वार्षिक परीक्षा का सोमवार को रिजल्ट कार्ड बांटा गया। आठवीं पास बच्चों को टीसी भी वितरित की गई। बैठक में शिक्षकों ने अभिभावकों को उनके बच्चों की एकेडमिक प्रगति की जानकारी भी दी गई। साथ ही अभिभावकों से पहली अप्रैल से शुरू हो रहेनए सत्र की कक्षारंभ के बारें में बताया गया। साथ ही बताया गया कि कक्षा प्रारंभ के साथ ही बच्चों को नि:शुल्क पाठय पुस्तक उपलब्ध करा दी जाएगी। बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील की गई। वहीं बच्चों के स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति भी जागरुक होने की बात कही गई। इधर मिडिल स्कूल कनालय में एचएम हिमांशु कुमार की अध्यक्षता में अभिभावकों के साथ बैठक की गई। जिसमें बच्चो की रिपोर्ट कार्ड जारी किया गया। बताया कि यहां 41...