जहानाबाद, मार्च 25 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल में सत्र 2025-26 के वार्षिक परीक्षा परिणाम के उपलक्ष्य में आयोजित अभिभावक-शिक्षक बैठक के दौरान कक्षा 6 के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रथम स्थान पर रही कुमारी अराध्या, द्वितीयशांघवी शर्मा एवं तृतीय इज्मा आफरीन को मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका को सराहा जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...