पाकुड़, अप्रैल 25 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। मॉडल प्लस टू उच्च विद्यालय हिरणपुर में शुक्रवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक रमेश गोस्वामी ने की। इस दौरान अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बच्चों की पढ़ाई, अनुशासन और समग्र विकास पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में गुरुवार को जारी वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 के परिणाम में सफल विद्यार्थियों को बधाई दी गई और उनके बेहतर प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। साथ ही विद्यालय में संचालित विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी अभिभावकों को दी गई। शिक्षकों ने बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, साफ-सफाई बनाए रखने और जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष जोर दिया। विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने के लिए छात्रों के मोबाइल फोन लाने पर पूर्ण...