इटावा औरैया, अप्रैल 13 -- जसवंतनगर। क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय कुरसेना में सोमवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक हुई। इस दौरान वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। प्रधानाध्यापिका गीता गुप्ता ने बताया कि 225 छात्र पंजीकृत हैं, इनमें 175 छात्र उपस्थित रहे। बैठक में अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने और घर में अध्ययन का वातावरण बनाने की अपील की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...