अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर
चतरा, अप्रैल 25 -- चतरा, प्रतिनिधि। स्थानीय इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा अष्टम के अभिभावकों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रभारी अयोध्या प्रसाद सिंह, सुनील सिंह एवं अभिभावकों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। गोष्ठी में अभिभावकों ने बच्चों के पठन-पाठन, अनुशासन, व्यवहार और विद्यालयी संसाधनों से जुड़ी समस्याओं व सुझावों को खुलकर रखा। अभिभावकों ने बच्चों की पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त कक्षाओं, नियमित गृहकार्य और संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर बल दिया। यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति पर किया संवाद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.