बेगुसराय, मार्च 19 -- गढ़पुरा। मूल्यांकन अवधि के दौरान विद्यालयों में पठन-पाठन कार्य बाधित न हो, इसके लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं। शेष शिक्षकों द्वारा नियमित कक्षाएं संचालित की जाएंगी। वहीं, पीएम पोषण योजना के तहत मध्याह्न भोजन की व्यवस्था भी यथावत जारी रखने को कहा गया है ताकि बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। शिक्षा विभाग ने 30 मार्च को सभी विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित करने का भी निर्देश दिया है। इस दौरान अभिभावकों को बच्चों के परीक्षा परिणाम, प्रगति एवं सुधार के पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। पूरे मूल्यांकन कार्य की निगरानी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी स्तर से की जा रहीं हैं। साथ ही प्रत्येक केंद्र से प्रतिदिन की रिपोर्ट जिला शिक्षा कार्यालय को भेजी जा रही हैं। मूल्यांकन कार्य को लेकर प्रखंड शिक्षा अधिकारी सह बीडीओ विकास कुमा...