मऊ, फरवरी 3 -- मऊ, संवाददाता। अभिभावक मंच के सदस्यों ने पांच सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को सम्बोधित मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। चेताया कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। पत्रक सौंपने वालों में अभिभावक मंच के अध्यक्ष व टैक्स बार के मंत्री अमरेश कुमार सिंह, रश्मि सिंह, संतोष यादव अरविंद यादव, सुशील सिंह उर्फ विपिन, पूर्व प्रधान अरविंद यादव, एडवोकेट योगेंद्र कुमार, संदीप अग्रवाल, सुभाष चंद्र यादव, मोहम्मद ताल्हा, खालिद रहमान आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...