चतरा, जून 14 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के राम नारायण प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनूप कुमार के द्वारा विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने को लेकर रविवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापक अनूप कुमार विद्यालय के शिक्षकों की टीम के साथ हंटरगंज के क़ुब्बा गांव पहुंचे।

जागरूकता अभियान की चर्चा जहां गांव के सार्वजनिक स्थान पर चौपाल लगाकर गांव के मुखिया और अभिभावकों के साथ चर्चा किया। अभिभावक और बच्चों को संबोधित करते हुए प्राचार्य अनूप कुमार ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल तक भेजने के कर्तव्य को पूरा करें विद्यालय में बच्चों का भविष्य गढ़ने का काम शिक्षक करेंगे। अभिभावक और शिक्षकों के सामंजस्य से ही बच्चों के बेहतर भविष्य की कल्पना की जा सकती है। इस दौरान अभिभावकों से अपने बच्चों को विद्यालय भेजने ...