बोकारो, जून 23 -- बोकारो। एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल सेक्टर चार एफ में मंगलवार को अभिभावक परिचय सत्र का आयोजन किया गया। प्राचार्य फादर डा.जोशी वर्गीस ने कहा आज के समय में नई शिक्षा नीति के तहत बड़े-बड़े बदलाव किए गए हैं। अभिभावकों को इसे जानना व समझना चाहिए। बदलते परिवेश में अभिभावक को बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार कर उनकी पढ़ाई-लिखाई में मदद करनी चाहिए। अभिभावकों को बच्चों पर उनके अनुसार विषयों को चुनने का दबाव नहीं डालना चाहिए।

सीबीएसई परीक्षा में बदलाव विषय विशेषज्ञों ने सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में बदलाव के विषय में अभिभावकों को विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की। कहा नई शिक्षा नीति के तहत किए गए बदलाव रटने की आदत खत्म करने के लिए किए गए हैं। दसवीं बोर्ड की परीक्षा वर्ष में दो बार होगी। पहली बार फरवरी से मार्च 2027 तक व दूसरी बार मई ...