गिरडीह, मई 19 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर माल्डा में अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से समिति के संरक्षक अर्जुन मिष्टकार एवं कोषाध्यक्ष दुर्गा लाल उपस्थित थे। गोष्ठी में उपस्थित अभिभावकों को बच्चों के विकास से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। अर्जुन मिष्टकार ने कहा कि बच्चों में शैक्षिक विकास के लिए अभिभावकों की जागरूकता आवश्यक है। इस समय विद्यालय का नया सत्र प्रारंभ हुआ है इसलिए शुरू से ही बच्चों की गतिविधियों पर विशेष ध्यान रखें। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य सुखदेव पंडित ने की। मौके पर आचार्य दिलीप कुमार, सालू कुमारी, गूंजा कुमारी,वंदना देवी,गीता देवी,संगीता देवी,रूबी देवी, लाजवंती देवी, सुनील विश्वकर्मा, प्रमोद साव,मनोज साव एवं रामदेव मिस्त्री समेत कई उपस्थित थे।

हिंदी हिन्द...