अभिभावक को बताएंगे शिक्षा का महत्व, बच्चों का नामांकन जरूरी
ललितपुर, जुलाई 1 -- ललितपुर। विद्यालयों में बच्चों के शत प्रतिशत नामांकन के लिए जिले में स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण की शुरूआत एक जुलाई को हो गयी। जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने कम्पोजिट विद्यालय सिविल लाइन ललितपुर में जन-जागरुकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि अभिभावकों को शिक्षा का महत्व बताने के साथ विद्यालय में सभी बच्चों का नामांकन जरूरी है। शैक्षिक सत्र 2026-27 के प्रथम सत्र में नामांकन से छूटे हुए बच्चों को हर हाल में विद्यालयों में प्रवेश दिलाने के उद्देश्य से बुधवार को एक जुलाई से द्वितीय सत्र की शुरुआत हो गयी। जिलाधिकारी ने अभियान की शुरुआत करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी बच्चा नामांकन से छूटने न पाए, इसके लिए घर घर जाकर अभिभावकों को प्रोत्साहित करें। यह भी पढ़ें- औरैया में स्कूल चलो अभिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.