पीलीभीत, मई 31 -- जहानाबाद। एचके नेशनल पब्लिक इंटर कॉलेज और एचके नेशनल पब्लिक स्कूल जहानाबाद में अभिभावकों को विद्यार्थियों से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आधार कार्ड में आवश्यक संशोधन तथा विद्यार्थियों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की उपयोगिता एवं आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अभिभावकों को बताया गया कि विद्यार्थियों के दस्तावेजों में सही नाम, जन्मतिथि एवं अन्य विवरण होना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि भविष्य में प्रवेश, छात्रवृत्ति, बोर्ड परीक्षाओं तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में इन दस्तावेजों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अभिभावकों को समय रहते आवश्यक दस्तावेज बनवाने एवं उनमें त्रुटियों का संशोधन कराने के लिए भी प...