मधुबनी, मार्च 30 -- लखनौर, निप्र। लखनौर प्रखंड के विभिन्न मध्य एवं प्राथमिक विद्यालयों में सोमवार को अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित किया गया। इसमें अभिभावक, बच्चे, शिक्षक एवं विद्यालय प्रधान शामिल हुए। प्राथमिक विद्यालय नंदेनगर में विद्यालय प्रधान किशोरी कुमारी की अध्यक्षता में संगोष्ठी हुई। विद्यालय प्रधान ने बच्चों के सीखने की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की तथा शत प्रतिशत बच्चों के विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया। मध्य विद्यालय देवही दीप में आयोजित संगोष्ठी में बच्चों के बीच रिजल्ट कार्ड का वितरण किया गया। बच्चों के रिजल्ट पर शिक्षक, अभिभावक एवं बच्चों के साथ वन बाय वन गहन विचार विमर्श किया गया। संकुल समन्वयक डॉ. विजय कुमार मिश्र ने प्रवेश से प्रगति तक विद्यालय और अभिभावक को साथ साथ चलने के लिए अभिभावकों के बीच...