रायबरेली, जनवरी 24 -- रायबरेली संवाददाता। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। डलमऊ ब्लॉक मुख्यालय पर स्थित प्राथमिक विद्यालय चन्द्रभूषणगंज में शिक्षा चौपाल बीईओ नंदलाल रजक व प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष योगेश सिंह ने मां सरस्वती के पूजन अर्चन कर शुरू किया। इसमें बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की और नोडल संकुल शिक्षकों ने अपने विचार साझा किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने अपने उद्बबोधन में अभिभावकों से अपील की कि आप अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजें। अध्यक्ष योगेश सिंह ने अभिभावकों से अपील की आप स्कूल के अध्यापकों से लगातार संपर्क बनाए रखें और अपने बच्चे की प्रतिपुष्टि लेते और देते रहें। विकास खंड के सभी न्याय पंचायतों में भी नोडल शिक्षक संकुल बृजेश बाजपेई, दुर्गेश मिश्रा, रश्मि श्रीवास्तव, विनोद कुमार, शिवकुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.