शाहजहांपुर, जनवरी 9 -- जिले में आरटीई अधिनियम के तहत निजी विद्यालयों में प्री-नर्सरी और कक्षा एक में दाखिले की प्रक्रिया और आसान कर दी गई है। आवेदन के समय अब बच्चे का आधार कार्ड अनिवार्य नहीं होगा, लेकिन बच्चे के अभिभावक अपने आधार पर आवेदन कर सकेंगे। गुरुवार को अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा ने आदेश जारी कर बीएसए को पत्र भेजा है। प्री-नर्सरी और कक्षा एक में प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। पिछले वर्ष आठ सितंबर को जारी शासनादेश में बच्चे और अभिभावक दोनों का आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया था। पहले की तरह www.rte25.upsdc.gov.in पोर्टल पर आवेदन होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...