पलामू, दिसम्बर 23 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। राजकीयकृत ब्राह्मण प्लस-2 हाई स्कूल में मंगलवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक हुई। बैठक का उदघाटन मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन, विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश, डायट के प्राचार्य अमृता सिंह, समग्र शिक्षा अभियान के एडीपीओ अंबुजा पांडेय,एपीओ उज्ज्वल मिश्रा,प्राचार्य सतीश कुमार दुबे ने संयुक्त रूप से किया। विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों, शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों को सम्मानित किया गया। मानसी कुमारी, सृष्टि कुमारी और अन्य को राज्य स्तर पर उंची कूद खेलो झारखंड में द्वितीय प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया। उप विकास आयुक्त ने अभिभावक से कहा कि अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें,ताकि सभी क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने बच्चों...