कौशाम्बी, मई 14 -- एजुकेट गर्ल फाउंडेशन द्वारा गुरुवार को स्कूल चलो अभियान के तहत कंपोजिट विद्यालय कड़ा में क्षेत्रीय लोगों एवं अभिभावकों के साथ जागरूकता बैठक की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसे बच्चों को शिक्षा से जोड़ना था, जो किसी कारणवश अभी तक स्कूल नहीं जा रहे हैं। बैठक में एजुकेट गर्ल फाउंडेशन की फील्ड कॉर्डिनेटर अर्चना ने अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि उनकी टीम द्वारा गांव-गांव जाकर अभिभावकों को बच्चों को शिक्षित बनाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्कूल से बाहर रह रहे बच्चों का चिन्हांकन कर उनका विद्यालयों में प्रवेश कराया जाएगा। साथ ही बच्चों के आवश्यक दस्तावेज तैयार कराने में भी सहयोग किया जाएगा, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। कार्यक्रम में बीपीओ अभय श्री माली ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ...