लखीमपुरखीरी, अगस्त 7 -- लखीमपुर, संवाददाता। पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज यूपी बोर्ड में वन्देमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत अभिभावकों के साथ सामूहिक वन्देमातरम् गायन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, अभिभावकों तथा छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ सहभागिता करते हुए वन्देमातरम् का सामूहिक गायन किया। इससे विद्यालय परिसर देशभक्ति और सांस्कृतिक चेतना के वातावरण से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ वन्देमातरम् के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए किया गया। वक्ताओं ने बताया कि यह गीत भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का प्रेरणास्रोत रहा है और आज भी देशवासियों में मातृभूमि के प्रति समर्पण एवं राष...