सीतामढ़ी, मार्च 30 -- सीतामढ़ी। जिले के सभी प्रारंभिक स्कूलों में सोमवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) आयोजित की गई। इस दौरान बच्चों के प्रगति पत्रक अभिभावकों के साथ साझा किए गए तथा उनके प्रदर्शन पर विस्तार से चर्चा हुई। संगोष्ठी का आयोजन डीईओ के निर्देश पर बीईओ के माध्यम से वार्षिक कैलेंडर के अनुसार किया गया। इस बार संगोष्ठी की थीम ' प्रवेश से प्रगति तक, विद्यालय और अभिभावक साथ' रखी गई, इसके तहत शत-प्रतिशत नामांकन और बच्चों के समग्र विकास में अभिभावकों की भागीदारी पर जोर दिया गया। शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों के अधिगम, अनुशासन, स्वास्थ्य और नियमित उपस्थिति में घर और स्कूल की साझा जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया। साथ ही छह वर्ष की आयु पूरी कर चुके बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने के लिए भी संवाद किया गया। डुमरा प्रखंड के मध्य विद्...