फतेहपुर, अगस्त 30 -- फतेहपुर,संवाददाता। छात्र की मौत के बाद अभिभावकों में घटना को लेकर रोष है। शनिवार को विद्यालय में पहले से अवकाश घोषित कर दिया गया था। अभिभावकों के रोष और संभावित प्रदर्शन को देखते हुए स्कूल के बाहर पुलिस तैनात की गई थी। हालांकि कोई विद्यालय नहीं पहुंचा। देर शाम प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी के बाद मामला शांत हो गया है। पुलिस हटा ली गई थी। केस दर्ज होने के बाद पुलिस सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच कर रही है। घटना वाले दिन विद्यालय में मौजूद छात्रों में से दस से ज्यादा छात्रों से पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। अब तक की हुई जांच और बच्चों से पूछतांछ में यह स्पष्ट हुआ है कि नकल पर्ची पकड़े जाने के बाद तेजस और दूसरे छात्र को प्रधानाचार्य ने चार से पांच डंडे मारे थे। यह सीसीटीवी फुटेज में भी है। इसके बाद उसे घर भेज दिया ...