गोंडा, अप्रैल 29 -- गोण्डा, संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें निजी व अन्य विद्यालयों द्वारा लिए जा रहे शुल्क और अभिभावकों की शिकायतों की समीक्षा की गई। डीएम ने निर्देश दिए कि कोई भी विद्यालय प्रबंधन छात्रों या उनके अभिभावकों पर किसी एक निर्धारित दुकान से किताबें, कॉपियां या यूनिफॉर्म खरीदने का दबाव नहीं बनाएगा। ऐसा करना पूरी तरह अवैध है और उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि वर्ष भर कार्यक्रमों, उत्सवों या अन्य गतिविधियों के नाम पर अभिभावकों से किसी प्रकार की अवैध वसूली नहीं की जाएगी। सभी शुल्क की विधिवत रसीद देना अनिवार्य होगा, जिससे पारदर्शिता बनी रहे। डीएम ने अनावश्यक रूप से हर साल यूनिफॉर्म, किताबें और कॉपियां बदलने की प्रवृत्ति पर भी रो...